

मोहनपुर प्रखंड के चार मुख्य मंत्री सड़क का शिलान्यास शिलान्यास विधायक ज्योति देवी ने किया।
रामानंद सिंह ।
मोहनपुर, गया
मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (एनडीबी) अंतर्गत बाराचट्टी की हम पार्टी के विधायक ज्योति देवी ने रविवार को मोहनपुर की केवला पंचायत की तीन ग्रामीण सड़कों एवं बगुला पंचायत के एक कुल चार सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर उक्त दोनों पंचायत के दर्जनों गांव के सैकड़ो ग्रामीण शिलान्यास के मौके पर उपस्थित थे वही शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ज्योति देवी ने कहा कि मोहनपुर प्रखंड के सभी गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसे गांव नहीं है जहां पर सभी जगह मुख्य सड़क से जोड़ने का काम नहीं चल रही है। वही ग्राम पंचायत केवला के मुखिया अरविंद सिंह यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केवला पंचायत के ऐसे कई गांव आज भी है जहां मुख्य सड़क से नहीं जोड़ी गई है। उन्होंने विधायक से मांग किया है कि सभी गांव को मुख्य सड़क से जोड़े जिससे गांव का विकास होगा क्योंकि जब तक सड़क नहीं होगी आवा गवन की सुविधा नहीं बढ़ेगी तब तक लोगों का विकास नहीं होगा। वही इस मौके पर विधायक ज्योति देवी ने बताया कि केवला पंचायत के मसौधी महादलित टोले को मुख्य सड़क से जोड़ने का शिलान्यास किया गया है। इसी प्रकार से इसी पंचायत के घुघरी महादली टोल एवं घुघरी यादव टोली को भी मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण के लिए शीला न्यास किया गया है। साथी उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से डंगरा मोड़ से हेमजापुर तक जर्जर सड़क को निर्माण को लिए भी सड़क का शिलान्यास किया गया है। सभी सड़कों में कार्य काल से ही जारी हो जाएगी और सभी गांव को मुख्य सड़क से जोड़ दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मुखिया दिलेश्वर प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद मिनहाज खान सहित कई पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।





