
प्रेमी युगल ने परिजनों की मौजूदगी में लिए सात फेरे
दुर्गावती बाजार के रविदास मंदिर पर मंगलवार को एक प्रेमी युगल ने परिजनों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इस संबंध में परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मदपुर गांव के विनोद कुमार का दुर्गावती थाना क्षेत्र के छाता गांव में ननिहाल था जहां पर छाता गांव की संगीता कुमारी के साथ उसका प्रेम प्रसंग कुछ माह पहले से चल रहा था। वहीं सोमवार की रात्रि में दोनों को दुर्गावती पुलिस थाने ले आई जहां पर दोनों के परिजन पहुंचे शुरू में परिजनों ने शादी से इनकार किया लेकिन दोनों के अटूट प्रेम संबंध को देखते हुए अंत में परिजनों ने शादी को स्वीकार कर लिया और दुर्गावती बाजार के रविदास मंदिर पर कुछ गण मान्य लोगों की उपस्थिति में दोनों की शादी करा दी गई।




