
जमींदारी पाइन पर जबरन अतिक्रमण से ग्रामीणों में आक्रोश
– एसडीओ ने सीओ को दिए जांच के आदेश इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नही।
– एसडीओ ने कहा जिस मशीन से पैइन को भरा गया वही हटाएगा।
– वित्तीय वर्ष 2023-24 मे पंचायत समिति मद से मनरेगा योजना के तहत 6 लाख 5990 रूपया की लगात से किया गया है सफाई।
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
गया जिला अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के गुरियावां गांव मे बालू उठाव को लेकर संबंधित लोगों ने जमींदारी पैइन भरकर अतिक्रमण कर दिया है। इस बात से किसान काफी आक्रोशित है और यह मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा। स्थानीय पुलिस – प्रशासन के पास गांव के लोगो ने आवेदन देकर शिकायत किया था, लेकिन इस प्रति कोई कार्रवाई नही होने गांव के लोग काफी नाराज है। ग्रामीण सुबोध सिंह, बिरेंद्र राय कहते हैं कि पैइन का भराव बालू ठिकेदार द्वारा हमलोगों के मना करने के बाद जबरदस्ती भर दिया गया। इस बात कि शिकायत सीओ से किए, लेकिन कोई अमल नही किया गया। हमलोग तीन दिन पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी के यहां जाकर इस बात रखा इसके बावजूद कोई कार्रवाई नही हुई है। नतीजा यह है कि ठिकेदार कुछ मनचले लोगों के सहयोग से पैइन मे होम पाइप लगाकर मिट्टी भरने का काम कर रहा है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 मे हुआ कार्य
वित्तीय वर्ष 2023-24 मे महात्मागांधी रोजगार गारंटी योजना से इस पैइन की सफाई। पंचायत समिति मद से ग्राम गुरियावा मे बालचंद पासवान के खेत से नदी किनारा तक पैइन कि सफाई 6 लाख 5990 की लागत से किया गया है।
पैइन के सहारे खेतो तक पहुंचता है पानी
गुरियवां पैइन के सहारे बरसात के दिनो मे हमलोगो के खेतो तक पानी पहुंच पाता है। ग्रामीण उमेश कुमार कहते हैं कि पैइन को जीस तरह से किया गया है उससे उसके अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो रहा है। हमलोग के खेतों तक पानी का पहुंचना लगभग बंद हो जाएगा।
ग्रामीण कर रहे आंदोलन की तैयारी
पुलिस – प्रशासन के विरोध मे गुरियावां गांव के किसान आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। गांव के रंजीत भरद्वाज कहते हैं कि आवेदन देने के बाद भी सीओ और अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा कोई अमल नही किया। हमलोग ग्रामीण बैठक कर निर्णय लिए हैं कि एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण नही हटाया गया तो। हमलोग सीओ और एसडीओ कार्यालय के निकट आंदोलन करेगे।
इस संबंध मे सीओ मोहनपुर को जांच का निर्देश दिया गया है। जिस मशीन से पैइन मे पाइप और मिट्टी भरने का काम किया गया है उसी मशीन से पैइन से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
सारा असरफ
अनुमंडल पदाधिकारी (शेरघाटी)





