
माॅ लक्ष्मी का पूजा धूमधाम से मनाया गया।
रामानंद सिंह
मोहनपुर
गया मोहनपुर प्रखंड में मां लक्ष्मी का पूजा बडा ही धूमधाम हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। वहीं मोहनपुर प्रखंड में चार स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित किया गया था। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार एवं सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने मां लक्ष्मी का जहां भी मूर्ति स्थापित किया गया था सभी जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। वही मोहनपुर प्रखंड के चारों स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था इधर पूरे प्रखंड भक्ति में से गूंज रहा था। गांव में भी लोग अपने-अपने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना किया है हर्ष उल्लास के साथ शांतिपूर्ण रूप से लक्ष्मी पूजा संपन्न हो गई है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सभी जगह देर रात तक मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना किया गया है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि आज कई जगह पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जा रहा है।





