
![]()
23 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर (गया)
गया जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के गोपालकेङा जंगल के पास शनिवार को एक मोटरसाइकिल पर लदा 23 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिला था कि जंगल के रास्ते से एक मोटरसाइकिल पर अंग्रेजी शराब जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जैसा ही गोपालकेङा जंगल के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल छोड़कर तस्कर भाग रहे थे। पुलिस ने दौड़ा कर दोनों तस्कर को गिरफ्तार किया। इसके बाद थाना लाया गया जहां पर कड़ी पूछताछ किया गया जिसमें गिरफ्तार तस्कर उपेंद्र यादव ग्राम बैजनाथपुर टाल एवं विजय चौधरी गोवरडिहा गांव के रहने वाला है। उक्त दोनों लोग ने स्वीकार किया कि शराब झारखंड से लेकर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों तस्कर पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए। कल जेल भेज दिया जाएगा।
23 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।




