
मोहनपुर थाना क्षेत्र के लगुरा कला गांव से चोरी मामले में दो चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया।
मोहनपुर थाना क्षेत्र के लगुरा कला गांव में छापामारी कर फरार चल रहे दो आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया चोरी मामले में फरार चल रहे श्रवण कुमार एवं रवी कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।





