

पंचायत क्लब डेमा के अध्यक्ष बीरेन्द्र शमाॅ के नेतृत्व में डेमा पंचायत के बेलारपुर छठ घाट की सफाई आज से शुरू किया
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया ।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर साफ सफाई का काम शुरू हो गया है। मोहनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत डेमा में दैनिक जागरण पंचायत क्लब के द्वारा रविवार को बेलारपुर छठ घाट से साफ सफाई अभियान शुरू किया गया है। दैनिक जागरण पंचायत क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि डेमा पंचायत अंतर्गत चार छठ घाट बनाया गया है। उक्त चारों छठ घाट पर दैनिक जागरण के पंचायत क्लब की सक्रिय सदस्यों के द्वारा साफ सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में ग्रामीणों का सहियोग मिल रहा है। डेमा गांव में दो छठ घाट बनाया जाता है। दोनों घाटों पर भगवान भास्कर का प्रतिमा भी स्थापित किया जाएगी। वही राजवर छठ घाट पर भी भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित किया जाएगा उन्होंने कहा कि सभी छठ घाटों पर दैनिक जागरण पंचायत क्लब के सभी सक्रिय सदस्य कार्य कर रहे हैं। यह लगातार चार दिनों तक सफाई अभियान जारी रहेगा ।इसमें पंचायत के स्वच्छता से जुड़े कर्मियों भी साफ सफाई अभियान में सहियोग कर रहे हैं। वहीं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप यादव, सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन प्रसाद एवं पंचायत के सचिव इंद्रदेव कुमार, रंजीत कुमार सुनैना देवी ने साफ सफाई अभियान में काफी सहियोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग आस्था का महापर्व को लेकर ग्रामीणों का सहियोग भी काफी मिल रही है। इसी प्रकार बगुला पंचायत के दैनिक जागरण पंचायत अध्यक्ष मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में चईया छठ घाट का साफ सफाई शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चाईया छठ घाट का साफ सफाई का कार्य शुरू किया गया है। वहीं उन्होंने बताया है कि मुसरशब्दा कुशवाहा कमेटी के द्वारा हर साल की भर्ती इस साल भी छठ भारतीयों के लिए आकर्षित रूप से छठ घाट को सजाया जाएगा एवं भगवान भास्कर का प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण क्लब के द्वारा भी उक्त छठ घाट पर काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है।





