टेउरा एवं बंधु नगर के ग्रामीणों ने बालू उठाव के लिए लगाया रोक 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

टेउरा एवं बंधु नगर के ग्रामीणों ने बालू उठाव के लिए लगाया रोक

संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर (गया) :
टेउरा एवं बंधु नगर बालू घाट को लेकर ग्रामीणों ने जमकर  हंगामा किया। मोहनपुर थाना क्षेत्र के टेउरा एवं बंधु नगर गांव के ग्रामीणों के द्वारा शनिवार को ग्रामीणों ने उठाव कर रहे बालू का मशीनों को रोक एवं जमकर हगामा करने लगे यह घटना की सूचना मोहनपुर थाने को दी गई लेकिन मोहनपुर थाना वहां पर नहीं पहुंची उन्होंने इसके बाद तीन से चार घंटे तक बालू का उठाव नहीं होने दिया गया। इसके बाद इस घटना की सूचना खनन विभाग को मिली तो किसी प्रकार से ठेकेदार और खनन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बूझकर समझा कर  उठाव शुरू किया है। इधर मोहनपुर अंचल अधिकारी ने भी लिखित आवेदन देते हुए खनन विभाग एवं उच्च अधिकारी से मांग किया था कि हमारे क्षेत्र में उक्त घाट पड़ता है लेकिन हमसे कोई एनओसी नहीं लिया गया है।  सारे कागजात बोधगया थाना क्षेत्र से लिया गया है इधर लगातार मोहनपुर थाना क्षेत्र के टेउरा एवं बंधु नगर के ग्रामीणों के द्वारा लगातार बालू घाट पर हंगामा किया जा रहा है।

Leave a Comment