विधायक आवास पर हम विधायक ने एनडीए कार्यकर्ताओ को शाॅल भेंट कर कि सम्मानित।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विधायक आवास पर हम विधायक ने एनडीए कार्यकर्ताओ को शाॅल भेंट कर कि सम्मानित।
रामानंद सिंह
गया, मोहनपुर
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर की बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र की विधायक ज्योति देवी ने रविवार को बोधगया स्थित अपने आवास पर। एनडीए कार्यकर्ताओ को नववर्ष और मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा,तिलकुट तथा दही के साथ भोज का आयोजन पर काफी संख्या मे कार्यकर्ता पहुंचे। आयोजित इस कार्यक्रम मे उपस्थित एनडीए के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। बाराचट्टी,मोहनपुर एवं बोधगया प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या मे भाजपा,जदयू,हम,लोजपा तथा रालोसपा पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। इमामगंज विधायक दीपा मांझी भी लोगो को स्वागत कि और 2025 मे ईश्वर से सबो के लिए मंगलकामना किया। विधायक ज्योति देवी ने उक्त लोगो को कहा कि पौष मास की सर्दी के कारण मनुष्य के शरीर कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। जिसका हमलोगो को पता ही नही चलता और इस मौसम मे त्वचा भी रुखी हो जाती है। इसलिए जब सूर्य उत्तरायण होते है तब इसकी किरणे हमारे शरीर के लिए औषधि का काम करती है। हमारे बच्चे पतंग उड़ाते समय हमारा शरीर सीधे सूर्य की किरणो के संपर्क में आता है। जिससे अनेक शारीरिक रोग जो हम जानते ही नही है वे स्वत: ही नष्ट हो जाते है। मकरसंक्रांति पर्व के दिन सूर्ययान – उत्तरायण होते है। इसलिए इस पर्व का मनाते है। इस भोज मे मंत्री संतोष कुमार सुमन भी पहुंचे और कार्यक्रम मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ को बधाई दिया। इस भोज को सफल बनाने के लिए रूपक कुमार,चंदन कुमार,दिपक कुमार,बिनोद कुमार,बालेश्वर मांझी को सबो ने सराहा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि पैक्स अध्यक्ष केवला पंचायत के दिलेश्वर प्रसाद यादव रामविलास शर्मा,दिपक कुमार सिंह,तिलेश्वर सिंह भोक्ता, हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सिंह,मिन्हाज खान,बालेश्वर यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित हुए।

Leave a Comment