जेसीबी से तेल चोरी मामले मे चालक समेत छह को जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रामानन्द सिंह

मोहनपुर, गया
गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के धनीचक बालू घाट में काम कर रहे पोकलेन एवं जेसीबी मशीन के चालक के द्वारा लगातार डीजल तेल की चोरी किया जाता था। जिसकी सूचना पर मलिक के द्वारा जांच किया गया। जिसमें छ:लोग डीजल तेल चोरी करते पाए गए। इसकी सूचना मोहनपुर थाना को बालू घाट के मालिक के द्वारा दिया गया। मोहनपुर पुलिस ने चोरी मामले में सचिन कुमार ग्राम नागवर थाना फतेहपुर, श्रीराम कुमार ग्राम करसैन जिला औरंगाबाद, नवीन कुमार ग्राम बैजू बिगहा थाना गुरूआ, अर्जुन पाल ग्राम मुहेर जिला जहानाबाद, आशीष कुमार ग्राम भातुचक थाना मोहनपुर एवं गुड्डू कुमार ग्राम राजाहरी थाना परैया जिला गया के रहने वाले थे। उक्त सभी पर डीजल तेल चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज गया है।

Leave a Comment