कैमूर में 16 जून को सीएम सम्राट चौधरी का दौरा,मुंडेश्वरी धाम में पूजा के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

कैमूर में 16 जून को सीएम सम्राट चौधरी का दौरा,मुंडेश्वरी धाम में पूजा के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे

कैमूर। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी कैमूर पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, 16 जून को भभुआ जिले के मुंडेश्वरी धाम में उनका आगमन होगा। उनके संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर बुधवार को जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ल समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मुंडेश्वरी में एकत्रित हुए और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।

मिली सूत्रों के द्वारा जानकारी के अनुसार,मुख्यमंत्री का 16 जून को कैमूर जिला का दौरा प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे पहले कैमूर पहुंचेंगे और उसके बाद कार्यक्रम के रूपरेखा के अनुसार कार्य करेंगे।

संभावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री मुंडेश्वरी धाम पहुंचने के बाद सबसे पहले मां मुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

इसके बाद वे धाम स्थित धर्मशाला परिसर में चल रहे सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे। साथ ही आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा सभा स्थल के चयन के साथ-साथ हेलीपैड निर्माण की तैयारी भी शुरू कर दी गई है,ताकि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे मुंडेश्वरी धाम पहुंच सकें।

Leave a Comment