

रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया ।
मोहनपुर थाना क्षेत्र के राजवर मोड़ के पास से एक मोटरसाइकिल पर लदा 120 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि झारखंड से मोटरसाइकिल पर लाद कर एक शराब तस्कर अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। पुलिस ने जैसे ही राजवर मोड़ के पास पहुंची तो रात के अंधेरा देख तस्कर ने मोटरसाइकिल छोड़कर रात का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल पर लदा 120 बोतल अंग्रेजी शराब को थाना लाया गया है। जिसमें 66 बोतल बियर है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल और चेचिस नंबर को जांच करते हुए तस्कर को पुलिस खोज रही है।




