

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ पूजा।
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाई के साथ चार दिवसीय महापर्व शुरू हो गया है। नदी तालाब एवं पोखर में स्नान करने के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ का महापर्व चार दिवसीय शुरू हो गई है। वही प्रखंड में छठ गीतों से गूंज रही है। प्रखंड क्षेत्र के सभी छठ घाटों की साफ सफाई भी तेजी से किया जा रहा है। मोहनपुर प्रखंड के छठ घाट मोहनपुर, लखैयपुर, इटवा, कुलाही, लाडु, डेमा केनारी, चाईया, मुसैला, केवला, अमकोला, गोपालकेडा सहित गांव के भी छठ घाटों की साफ-सफाई शुरू कर दिया गया है। छठ घाट की साफ सफाई नौजवान सबसे आगे है। सभी जगह नवयुवक दल के द्वारा छठ घाटों की साफ सफाई एवं सजावट किया जा रहा है। वहीं कई बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी इस महापर्व में छठ घाट की साफ सफाई की तैयारी की जा रही है। कहीं पर भी रोड टूटा है तो उसे भी मरम्मत किया जा रहा है। जिससे किसी भी प्रकार से छठव्रतियों को दिक्कत नहीं। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंधूगढ थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पूरे प्रखंड शांति में बना हुआ है और पुलिस भी सभी छठ घाटों को देख रेख करने के लिए घूम रही है। वहीं अंचल अधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि छठ घाट डेमा, लाडू गोपालकेड, सिमरवार छठ घाटों में ब्रैकेट ब्रैकेटिंग किया गया क्योंकि बालू का उठाव होने के कारण उसे घाट पर ब्रैकेटिंग कर दिया गया है और किसी भी तरीके से दिक्कत नहीं हो इसको लेकर सभी प्रकार की सुविधा भी छठव्रतियों के लिए किया जा रहा है। वही जय हिन्द क्लब डंगरा के द्वारा चईया छठ घाट की सफाई करते हुए आकर्षक रूप से सजाया गया है कमेटी के अध्यक्ष उतम केशरी ने बताया कि छठ भारतीयों के आने-जाने की सुविधा के लेकर उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम चार-चार किलोमीटर लाइट की व्यवस्था किया गया है साथी छठ घाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया एवं छठ भारतीयों को कोई भी दिक्कत ना हो इसको लेकर कमेटी के सदस्य लगातार छठ घाट पर निगरानी करेंगे एवं सभी सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर कमेटी तात्पर्य है




