

मनरेगा कार्यालय में सभी कर्मियों एवं मुखिया के साथ पीओ ने किया बैठक
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
मोहनपुर प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में सभी मुखिया एवं मनरेगा कर्मियों के साथ मनरेगा पदाधिकारी कमलेश कुमार ने बैठक किया। मनरेगा पदाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को बताया कि सभी पंचायत मे खेल स्टेडियम निमार्ण होना है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण दो फेज में किया जाएगा। पहला पेज में सभी स्टेडियम में आधारभूत संरचना के तहत निर्माण किया जाएगा वहीं दूसरे पेज में सभी स्टेडियम में वृक्षारोपण कटीले तार से घेराबंदी एवं सौंदर्यीकरण को लेकर अन्य कार्य को किया जाएगा। इसी प्रकार पंचायत में पशु सेट, बकरी सेट, सूअर सेट का निर्माण निजीकरण पर किया जाना है। इन सभी बातों को लेकर मनरेगा पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी मुखिया एवं मनरेगा कर्मियों को विस्तार से जानकारी देते हुए सभी मनरेगा कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि सभी पंचायत में खेल स्टेडियम का निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू करना है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारी का निर्देश है कि इस माह से सभी पंचायत में खेल स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू कर देना साथ ही पंचायत में शिविर लगाकर पशु सेट से लेकर सभी प्रकार का सेट का निर्माण करना है। इसके अलावा नाली गली का निर्माण पर भी विस्तार से चर्चा मनरेगा पदाधिकारी के द्वारा किया गया है।




