पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कल से होगी नामांकन   

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कल से होगी नामांकन

रामानंद सिंह

मोहनपुर, गया
गया जिला के मोहनपुर प्रखंड में आगामी एक दिसम्बर को चौथे चरण में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर 17 नवम्बर से नामांकन पर्चा भर जाएगा। नामांकन पत्र दाखिला को देखते हुए 4 टेबुल काउंटर सहित ब्रैकेटिंग की जा चुकी है। इस सम्बन्ध में बीडीओ विकास कुमार ने बताया कि आगामी 17 नवम्बर से 19 नवम्बर तक चलने वाले नामांकन प्रपत्र लेने के लिए प्रखण्ड में 4 टेबुल लगाया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले नामांकन प्रपत्र दाखिले के लिए बनाए गए टेबुल संख्या 1 पर प्रतिनियुक्त  प्रखंड  श्रम प्रवर्तन अधिकारी बृजेश कुमार  के नेतृत्त्व में  5 कर्मी मौजूद रहेंगे, जहां  अमांतरी , आमोकोला , बुमुआर एवं बगुला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सहित प्रबन्ध समिति सदस्य पद के उम्मीदवार अपना नामांकन पर्चा भरेंगे। टेबुल नम्बर 2 पर प्रतिनियुक्त प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार के साथ 5 कमियों डेमा, धरहरा, एरकी, गोपालकेङा एवं टेसवार के अध्यक्ष व सदस्य प्रत्याशी नामांकन करेंगे। टेबुल नम्बर 3 पर प्रतिनियुक्त आपूर्ति पदाधिकारी दिपक कुमार के साथ 5 कर्मी गुरीयावां, केवला, खरडिह एवं लाडु तथा टेबुल नम्बर 4 पर प्रतिनियुक्त प्रखंड समन्वयक स्वच्छता रंजीत कुमार के साथ 5 कर्मी लखैयपुर, मटिहानी, मुसैला एवं सिरियावां के पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद के प्रत्याशियों का नामांकन प्रपत्र भरा जाएगा। बीडीओ ने बताया कि सभी पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष का पद अनारक्षित है, जबकि सदस्य के पदों में आरक्षण है। प्रत्येक पंचायत में 5 सामान्य जाति के सदस्य का पद है, जिसमें 3 पद पुरुष या अन्य एवं दो पद सिर्फ महिला के लिए आरक्षित है। इसके अतिरिक्त सभी पंचायतों में पिछड़ी जाति, अतिपिछड़ी जाति एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिए दो दो सदस्यों का पद आरक्षित है, जिसमें प्रत्येक कोटि में एक एक पद महिला के लिए आरक्षित है। आरक्षित पदों पर नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र का मूल प्रति नामांकन प्रपत्र के साथ लगाना होगा। 20 एवं 21 नवम्बर को नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा की जायेगी, जबकि 22 नवम्बर को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।

Leave a Comment