42 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक टेंपू को बरामद किया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

42 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक टेंपू को बरामद किया गया 

रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
गया जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के सुराहीचक मोड़ के पास से एक टेंपू मे लदा 42 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि एक टेंपू पर शराब जा रही है। पुलिस ने पीछा करते हुए सुराहीचक मोड़ के पास जैसे ही पुलिस की गाड़ी पहुंची तो टेंपू चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वही टेंपू पर लदा 42 बोतल अंग्रेजी शराब एवं टेंपू को थाने लाया गया है। उन्होंने कहा कि टेंपू का चेचिस नंबर और इंजन नंबर के जांच करते हुए शराब तस्कर की खोज किया जा रहा है।

Leave a Comment