
मोहनपुर थाना क्षेत्र खजुराही गांव के लोगों ने तीन जानवर चोर को पड़कर पुलिस को सौंपा
रामानंद सिंह
हनपुर, गया
जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के खजुराही गांव के लोगों ने गुरुवार को तीन जानवर चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप है। गांव के सटे जंगल में जानवर को चोरी कर टेपू से ले जा रहा था। गांव के लोगों ने देखा तो टेंपू को रोकने की कोशिश किया लेकिन चोरों ने एक बैल को लाद कर भागने का प्रयास कर रहा था। तभी एक आदमी ने गांव में फोन कर लोगों को बुलाया और टेंपू पर लदा एक बैल सहित तीन चोर को पकड़ कर गांव लाया। वही इस घटना की सूचना मोहनपुर थाना को दिया गया। मोहनपुर थाना के पुलिस ने गांव पहुंचकर तीनों चोर एवं टेंपू पर लदा बैल को थाना लाया है। गांव के लोगों ने बताया कि खजुराही गांव के सुरेंद्र यादव का बैल को चोरी कर टेपू से ले जा रहा था। बैल को जंगल में चरने के लिए गया था। गांव के लोग ने बताया कि पहले भी पांच छ जानवर जंगल से गायब हुआ था। गांव के लोग सोचा कि जानवर भूल गया लेकिन यह गोरख धंधा कब से चल रहा था यह लोगों को पता नहीं चल रहा था। इधर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जिनकी जानवर चोरी हुआ है। उसे लिखित अभी नहीं दिया गया सभी चोर को थाने में रखा गया है। लिखित आवेदन आते हैं पुलिस कार्रवाई करेगी बताते चले कि उक्त सभी चोर बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बजरकर के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष ने खबर लिखे जाने तक नाम बताने से इनकार किया।





