

मोहनपुर पुलिस एवं सिंधूगढ पुलिस ने अलग अलग गांव में फरार चल रहे सात आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
रामानंद सिंह,
मोहनपुर, गया
मोहनपुर थाना एवं सिंधूगढ क्षेत्र के अलग अलग गांव में फरार चल रहे सात आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि फरार चल रहे आरोपित राजेंद्र यादव एवं बालेश्वर यादव को ग्राम अमसोत से गिरफ्तार किया गया है उन्होंने कहा कि दो एसी एसटी मामले में प्राथमिकी दर्ज था। इसी प्रकार शंकर यादव एवं सुरेश यादव को ग्राम बुमुआर से गिरफ्तार किया गया है। वही सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मंजूरा गांव से गोपाल साव, बरदाग गांव से विनोद शर्मा एवं घुघरी गांव से सुमन देवी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपित को जेल भेज दिया गया है।





