

चार-चार लाख रुपए का चेक अंचल अधिकारी के द्वारा मृतक के आश्रितों को दिया गया
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
मोहनपुर अंचल कार्यालय में सोमवार को अंचल अधिकारी के द्वारा भिन्न घटना से हुई मौत के बाद उनके आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि के तहत चार चार लाख रुपये का चेक चार आश्रितों को दिया गया है। अंचल अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के अमकोला गांव के अजय यादव की मौत लू लगने से हो गई थी। उनके पत्नी सोनी देवी को चार लाख चेक दिया गया है। इसी प्रकार चित्र विश्राम गांव में नहर में डूबने वाले सनी कुमार के आश्रित के पिता दिलीप यादव को चार लाख रुपये का चेक दिया गया है। चोरडिहा गांव के मृतक रजीया देवी के पति युगेश यादव एवं मृतक नन्कु मांझी के पुत्र कमलेश मांझी को चार चार लाख रुपये का चेक दिया गया है। इस मौके पर केवल पंचायत के मुखिया अरविंद सिंह यादव एवं अंकोल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव भी मौजूद थे इधर मुखिया अरविंद सिंह यादव ने कहा कि यह राशि सरकार के बहुत ही अच्छा है मृतक के आश्रित को 2 महीने के अंदर उक्त राशि दिया गया इधर चेक लेते समय मृतक के परिजनों ने कहा कि इस योजना जो सरकार चलाई है जिससे हम लोगों को आज एक बहुत बड़ा राहत मिला है।





