
बोधगया बस स्टैंड से एक किशोरी एवं प्रेमी को गिरफ्तार किया
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
गया जिला के मोहनपुर पुलिस मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार फरार किशोरी एवं प्रेमिका को बोधगया के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि निदानी गांव के हरिहर पासवान ने अपनी बेटी को अपहरण का मामला पिछले 15 दिन पहले लिखित आवेदन देते हुए बोधगया थाना क्षेत्र के जरहरा गांव के विक्रम दास पर आरोप लगाया गया था। उन्होंने कहा कि किशोरी एवं विक्रम दास को बोधगया बस स्टैंड के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में विक्रम दास को जेल भेजा गया है। वही किशोरी को 183 का बयान शेरघाटी न्यायालय में भेजा गया है।





