
बीजली चोरी करने वाले पांच लोगों पर प्राथमिकी की दर्ज
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
मोहनपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में बिजली विभाग के द्वारा छापेमारी कर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिजली विभाग के एसडीओ रामलखन राम ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। मोहनपुर अपर थाना अध्यक्ष श्री राम सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है जिसमें अंगद प्रसाद गंभीरा पर एक लाख 77 हजार 248 रुपए का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है । वहीं कैलाश प्रसाद पर बीजली चोरी 17 हजार 680 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनके अलावे महेश कुमार के द्वारा भी टोका लगाकर बिजली की चोरी की जा रही थी, इन पर भी 17680 रुपये का जुर्माना किया गया है। रहूप मियां ग्राम ग्राम अमसोत के द्वारा टोका फंसाकर बिजली की चोरी की जा रही थी। इनके खिलाफ 17680 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुसताज अंसारी ग्राम लालाडिह के द्वारा टोका फंसाकर बिजली की चोरी की जा रही थी, इनके खिलाफ 21731 रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।





