
संजय यादव हत्या कांड के एक और नक्सलि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैरामानंद सिंहमोहनपुर, गयाएसटीएफ का टीम एवं मोहनपुर पुलिस ने शनिवार को संयुक्त रूप से छापामारी कर फरार चल रहे आरोपी कृष्ण यादव उर्फ कौशल यादव को एसटीएफ के टीम ने ग्राम देवानिया थाना धनगाई से गिरफ्तार किया है। मोहनपुर सहायक थाना अध्यक्ष श्री राम सिंह ने बताया कि संजय यादव हत्याकांड के आरोपी कृष्णा यादव उर्फ कौशल यादव 2013 से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि संजय हत्याकांड कर के वह आरोपी फरार फरार चल रहा था। जिसे पुलिस 2013 से लगातार गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी जगह-जगह पर किया था। क्योंकि कृष्णा यादव उफॅ कौशल यादव नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था। यही कारण था कि वह पुलिस की चंगुल से हर समय निकल जाता था। एसटीएफ के टीम गुप्त सूचना के आधार पर देवानिया गांव से ही उसे गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है। बताते चले कि संजय हत्याकांड 11 नवंबर 2013 को नक्सलों के द्वारा अमकोला गांव में गोली मारकर तीन लोगों को हत्या कर नक्सली फरार हो गए थे उसे समय काफी संख्या में लोगों को हत्या के आरोप में नामजद अभियुक्त बनाया गया था इस कांड में 11 लोग को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी यह 12 व्यक्ति है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सहायक थाना अध्यक्ष ने कहा कि मारपीट मामले में जितेंद्र कुमार को सोडिया गोरेल से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।





