नौ फरार वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौ फरार वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है

रामानंद सिंह

मोहनपुर, गया

गया जिला के मोहनपुर थाना एवं सिंधूगढ क्षेत्र के अलग अलग गांव में फरार चल रहे नौ आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मोहनपुर अपार थाना अध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि ग्राम भलुआही से रामसरूप चौधरी एवं पचीया देवी को गिरफ्तार किया गया है। वही  ग्राम बलजोरीविगहा से  तेतर मांझी, रजवा देवी, नगीना मांझी एवं विनोद मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उक्त सभी आरोपित वारंटी था। इसी प्रकार सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया किग्राम  लंगूरा कला  से फरार चल रहे वारंटी आरोपित नागेश्वर चौधरी, कपील चौधरी एवं जागेश्वर चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Leave a Comment