अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का किया जा रहा इस्तेमाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया ।
अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का किया जा रहा इस्तेमाल
एक करोड़ 20 लाख रुपए से बनाया जा रहा है उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन
 गया जिला के मोहनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत गोपालकेङा में इन दिनों अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराते हुए इसकी शिकायत जिला पदाधिकारी से भी किए जाने की बात कही है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा निर्धारित मापदंड का ध्यान नहीं रखा जा रहा। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। बताते चलें कि उक्त भवन के निर्माण एक करोड़ 20 लाख की लागत से किया जा रहा है। लेकिन भवन निर्माण स्थल पर ठेकेदार के द्वारा कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिससे ग्रामीणों को यह भी पता नहीं चल रहा है कि यह कितने लागत से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को पहली मंजिल की ढलाई की जा रही थी। ढलाई में सीमेंट एवं छह का जो प्रयोग किया जा रहा था वह भवन निर्माण की मापदंड से अधिक मात्रा में दिया जा रहा है।  इधर स्थल पर सिर्फ ठेकेदार के एक स्टाफ उपस्थित थे। इतनी बड़ी लागत से भवन का निर्माण किया जा रहा है और ढलाई के समय एक भी इंजीनियर तक उपस्थित नहीं था। इससे साफ जाहिर होता है कि ठेकेदार अपने मनमानी ढंग से कार्य को कर रहा है। वहीं स्टाफ से पूछे जाने पर बताया कि यह काम विधायक कर रहे हैं इस बात पर स्थानीय विधायक ज्योति देवी से दूरभाष पर संपर्क किया तो उन्होंने बताई की मैंने शिलान्यास किया है। कोई ठेकेदार नहीं हूं। उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदार के द्वारा गड़बड़ी किया जा रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

Leave a Comment