

महेन्द्र बाबु एजुकेशन एण्ड वेल्फेयर ट्रस्ट के द्वारा पांच सौ कंबल का वितरण किया गया।
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
गया जिला के मोहनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत मुसैला के खुटौरा गांव में शनिवार को महेन्द्र बाबु एजुकेशन एन्ड वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया।संस्था के अध्यक्ष राजेश सिंह उर्फ मन्टू सिंह ने कहा कि हमारे पिता महेंद्र सिंह जब तक जीवित थे। उन्होंने इसी ट्रस्ट के माध्यम से प्रत्येक साल अपने पंचायत और क्षेत्र के वैसे असहाय और गरीब लोगों के बीच कमल का वितरण एवं अन्य कार्यों में लोगों को सहयोग करते रहते थे। इस मार्ग पर मैं भी अपने पिता को याद करते हुए अपने क्षेत्र के वैसे असहाय और गरीब लोगों को ठंड के देखते हुए 500 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सह युवा नेता सूदन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू नाथ सिंह, प्रमोद सिंह, राम नंदन सिंह,अनुमति देवी एवं मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार के हाथों के द्वारा उक्त गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वही उपस्थित गरीब एवं असहाय लोगों ने कहा कि महेंद्र बाबू जब तक जीवित थे। हम लोगों को इसी ठंड में कंबल का वितरण करते थे। हमारे दुख सुख में साथ रहते थे। इस बात को कहते हुए लोगों की आंखें नम भी हो रहा था। इधर संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि मोहनपुर प्रखंड के और भी ऐसे लोगों के बीच सूची तैयार करते हुए आगे भी कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र बहुत ही आज भी पिछड़ा हुआ है। इसे हम लोगों को आगे बढ़ने का भरपूर कोशिश किया जाएगा।





