181 लीटर महुआ शराब के साथ चार महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

181 लीटर महुआ शराब के साथ चार महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
गया जिला के मोहनपुर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम ईटवां बाजार में छापामारी कर 181 लीटर महुआ शराब के साथ चार शराब बेचने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है जहां पर  देसी महुआ शराब का बिक्री किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 181 लीटर महुआ शराब के साथ ग्राम कुलाही के संजू देवी, ग्राम ढोडी के संजू देवी, ग्राम कर्जरा के सविता देवी एवं ग्राम भलुआही के अनीता देवी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त सभी पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment