
![]()
मोहनपुर प्रखंड बीएनपी आवासीय विधालय के द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर भाव तिरंगा यात्रा एवं 41 प्रकार की झांकियां निकल गई संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
मोहनपुर मुख्यालय के ईटवां में संचालित बीएनपी आवासीय विधायल के बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर भव्य तीरंगा यात्र एवं आकर्षक झांकियां निकाली गई। झांकी विद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए प्रखंड क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांव होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा इसके बाद फिर विद्यालय में आकर समाप्त हो गया। झांकी पर लोगों की निगाहें बरबस जाती थी। छोटे-छोटे बच्चे द्वारा तैयार की गयी झांकी प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना था। विद्यालय के डायरेक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि ये सारी झांकी बच्चे के द्वारा तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत माता की झांकी, सुभाष चंद्र बोस की झांकी झांसी की रानी सहित 41 ट्रैक्टर पर 41 महत्वपूर्ण झांकी तैयार किया गया था। उसमें विद्यालय परिवार के शिक्षकों को महत्वपूर्ण योगदान रहा। विधालय के द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर एक रैली भी निकाली थी। इस मौके पर डायरेक्टर सुजीत कुमार ने कहा कि विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा जो भाव प्रकार की झांकी को तैयार किया गया था साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा विद्यालय में आकर गीत संगीत का भी प्रस्तुति किया गया एक से बढ़कर एक छात्रों छात्राओं के द्वारा संगीत का प्रस्तुति किया गया। वहीं पूरे प्रखंड क्षेत्र में बीएनपी आवासीय स्कूल क लोगों की जुबान पर चर्चा चल रही है।डायरेक्टर सुजीत कुमार झंडा तोलन के बाद अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमारे संविधान की महानता और देश की एकता का प्रतीक है। हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का सफल बनाने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक सक्रिय रूप से लगे रहे।
उक्त विद्यालय में दिन भर प्रोग्राम चलते रही आसपास गांव से काफी संख्या में महिला पुरुष अभिभावक उपस्थित थे।
मोहनपुर प्रखंड बीएनपी आवासीय विधालय के द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर भाव तिरंगा यात्रा एवं 41 प्रकार की झांकियां निकल गई संवाददाता रामानंद सिंह




