जन सुराग पार्टी ने बाइक यात्रा के द्वारा बिहार वासियों को अपने अधिकार लेने के लिए संगठित करने एवं लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जन सुराग पार्टी ने बाइक यात्रा के द्वारा बिहार वासियों को अपने अधिकार लेने के लिए संगठित करने एवं लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया

संवाददाता
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
गया जिला के मोहनपुर प्रखंड में जन सुराज पार्टी के बाइक यात्रा के द्वारा बिहार वासियों को अपने अधिकार लेने के लिए संगठित करने एवं लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही युवा वर्ग के लोगों को हर तरह से मदद किया जाएगा। पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में बाइक यात्रा का मोहनपुर में आगमन होते ही लोगों का उत्साह बढ़ गया और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। वही मोहनपुर बस स्टैंड के पास पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपना हक और अधिकार के लिए जनसुराग पार्टी आप लोगों को मदद करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 35 सालों से राजद एवं एनडीए के लोग शासन कर रहे हैं। लेकिन आज भी बिहार की जनता दर-दर की ठोकर खा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार वासियों को अपने अधिकार लेने के लिए संगठित करने एवं लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही युवा वर्ग के लोगों को हर तरह से मदद किया जाएगा। लोगों को जन सुराज पार्टी में जोड़ने का काम किया जायेगा। साथी उन्होंने कहा कि हम सब बिहारी को संगठित होने की जरूरत है और नए बिहार बनाने की जरूरत है। इधर कार्यक्रम के संबोधित करते हुए जन सुराग पार्टी के युवा नेता रामाधार सिंह ने कहा कि जन सुराग पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सबों को हित में कार्य करेगी और एक नया बिहार बनाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हर नौजवानों को नौकरी दिया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जाएगा शिक्षा व्यवस्था की सुधा होगी तो नया बिहार बनेगा ।वहीं पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मोहनपुर प्रखंड के सैकड़ो लोगों ने जन सुराग पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। मोहनपुर प्रखंड से विवेक कुमार सिंह, जैकी कुमार सिंह, पिंटू सिंह, सुनील कुमार, अरुण सिंह सदिप कुमार सिंह सहित कई युवक ने पार्टी का सदस्य ग्रहण किया है।

Leave a Comment