

मानवाधिकार के फर्जी अधिकारी बनकर जन वितरण विक्रेता से पैसा वसूलने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर(गया) :
मोहनपुर पुलिस ने शुक्रवार को फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि फरार आरोपी सुधीर कुमार सिंह को ग्राम हादे से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि सुधीर सिंह पर जन वितरण विक्रेता के द्वारा फर्जी मानवाधिकार के अधिकार बनकर राशि की वसूली करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि डिलर के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था कि मानव अधिकार के फर्जी अधिकारी बनकर हम लोगों से पैसा वसूली किया जा रहा है। उक्त मामले में पुलिस लगातार जांच किया और सत्य पाएंगे जाने पर उक्त मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।





