युवती के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

युवती के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

संवाददाता रामानंद सिंह

 मोहनपुर (गया) :
गया जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने यौन शोषण का मामला मोहनपुर थाने में गुरुवार के देर शाम को दर्ज कराया है। उन्होंने लिखित आवेदन में कहा है कि मुझे शादी की झांसा देकर एक साल से मेरे साथ यौन शोषण किया जा रहा था। उन्होंने ग्राम जयगीर थाना बाराचट्टी के रहने वाले विपिन कुमार पर आरोप लगाया है। इधर इस मामले में मोहनपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज करते हुए मोहनपुर पुलिस ने आरोपित पिविन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि विपिन कुमार को ग्राम जागीर थाना बाराचट्टी से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विपिन कुमार से कड़ी पूछताछ किया गया है। वहीं उन्होंने अपनी गलती का भी स्वीकार किया है। विपिन कुमार को जेल भेज दिया गया है। इधर युवती को मेडिकल जांच हेतु गया भेजा गया है।

Leave a Comment