
चौकीदार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर (गया)
गया जिला के मोहनपुर प्रखंड में पदस्थापित विश्वनाथ यादव चौकीदार का भावभीनी विदाई दिया गया। मोहनपुर प्रखंड के वन विश्राम प्रांगण में चौकीदार विश्वनाथ यादव को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में मोहनपुर थाने के सभी चौकीदार, दफेदार एवं प्रखंड के कई प्रतिनिधियों भी उपस्थित हुए। चौकीदार के विदाई समारोह में मोहनपुर थाना अध्यक्ष ने कहा कि विश्वनाथ यादव अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही अच्छे तरीके से कार्य को किया था। उन्होंने कहा कि सभी को सरकारी नौकरी वाले को एक दिन सेवानिवृत होते हैं। इसी प्रकार सभी चौकीदार एवं दफदारों के द्वारा सेवानिवृत्ति चौकीदार विश्वनाथ यादव को अंग वस्त्र देकर एवं माला पहनकर उन्हें विदाई किया गया। उक्त विदाई समारोह में चौकीदार शंकर पासवान, महेंद्र यादव, रौशन कुमार सिंह सहित थाने के सभी चौकीदार उपस्थित थे। इधर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उनकी आंखें भी नमन हो गई। यह देख उपस्थित सभी चौकीदार एवं बुद्धिजीवियों जनप्रतिनिधियों को भी आंखें नम हुआ। इधर विदाई समारोह को संबोधित करते हुए। चौकीदार विश्वनाथ यादव ने कहा कि आज मेरी विदाई हो रही है हमसे जो भी अपने कार्य क्षेत्र में भूल चुका होगा उसे माफ करें और सरकार के जिस तरह से हम लोगों का वेतन मिलता है। हम उनके सेवक और जनता की सेवा के लिए दिन-रात मेहनत करना है।





