सरस्वती पुजा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सरस्वती पुजा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
संवाददाता रामानंद सिंह।
मोहनपुर (गया) :
वर दे, वीणा वादिनी, प्रिय स्वतंत्र रव अमृत मंत्र नव वंदना के साथ मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा का त्योहार आस्था भाव के बीच उत्साह, उल्लास, उमंग व हर्षोल्लास ढंग से मनाया गया। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षिक संस्थानों में सोमवार को  भक्तिभाव माहौल में शिक्षक शिक्षिकाओं व बच्चों ने मां सरस्वती वंदना का गायन व आराधना के साथ पूजन कर विधा, बुद्धि व शिक्षा का वर मांगा।
प्रखंड के बगुला , सिन्दुआर , गोपालकेङा केवला , अमकोला , लखैयपुर , अमांतरी , मटिहानी ,लाडु , डेमा  आदि पंचायतों के हर गांव में  पूजा समिति द्वारा पूजनोत्सव समारोह का आयोजन किया गया और हर जगह श्रद्धालु मां शारदे की आराधना में लगे नजर आए। स्थानीय बीएनपी आवासीय विधालय, गुरूकुल पब्लिक स्कूल, सभी सरकारी विधालय एवं गैर शिक्षण संस्थानों पर भी विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की गयी। कई जगहों पर युवाओं ने पूजा के सहारे खूब मस्ती भी की और दिन भर हर जगह सेल्फी का दौर चलता रहा। हर क्षेत्र भक्तिमय गीतों की गूंज से गुंजायमान होता नजर आया।

Leave a Comment