जानकी वल्लभ शास्त्री की जयंती बड़ा ही धूमधाम से मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जानकी वल्लभ शास्त्री की जयंती बड़ा ही धूमधाम से मनाया गया
 संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर (गया)
 साहित्य के छायावादोत्तर काल के महाकवि आचार्य जानकी बल्लभ शास्त्री की जयंती  मोहनपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बगुला-रौदंवा में मनाई गई । उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम की संचालन करते हुए हिंदी शिक्षक कमलेश कुमार यादव ने कहा कि हिंदी व संस्कृत साहित्य में महाकवि का श्रेष्ठ योगदान है। सामाजिक व राजनीतिक जीवन के साथ  अन्य कई अनछुए पहलूओं पर उत्कृष्ट रचना की है।इस मौके पर  शिक्षक उपेंद्र कुमार, गया पासवान आदि ने भी शास्त्री जी की साहित्यिक जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय  के रीता कुमारी,अजय कुमार, धर्मेंद्र,रविकांत  गोस्वामी,प्रिंस कुमार शिवाकांत, लक्ष्मी सहित कई शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए।
वहीं  छात्र-छात्राओं ने भी जयंती मे भाग लिया।इस प्रकार प्रखंड के सभी विधालय में जानकी वल्लभ शास्त्री की जयंती बड़ा ही धूमधाम से मनाया गया

Leave a Comment