
विधायक ने पांच सड़क का शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (एनडीबी) अंतर्गत बाराचट्टी की हम पार्टी के विधायक ज्योति देवी ने गुरुवार को मोहनपुर के पांच ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उक्त गांव के दर्जनों गांव के सैकड़ो ग्रामीण शिलान्यास के मौके पर उपस्थित थे। वही शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ज्योति देवी ने कहा कि मोहनपुर प्रखंड के सभी गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसे गांव नहीं है जहां पर सभी जगह मुख्य सड़क से जोड़ने का काम नहीं चल रही है। विधायक ज्योति देवी ने बताया कि लाडु पंचायत के टेउरा से मेगनविगहा, मुसैला पंचायत के कोरीया डिह से बगलती , अमकोला पंचायत के मेन रोड से जरलाही , केवला पंचायत मे दो मुख्य सड़क से जोड़ने का शिलान्यास किया गया है। सभी सड़कों में कार्य काल से ही जारी हो जाएगी और सभी गांव को मुख्य सड़क से जोड़ दिया जाएगा। इस मौके गठबंधन सहित कई पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।





