मोहनपुर प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जीत पर निकाला विजय जुलूस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोहनपुर प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जीत पर निकाला विजय जुलूस
संवाददाता रामानंद सिंह,
मोहनपुर (गया)
दिल्ली में 27 साल बाद हुई भाजपा की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोहनपुर प्रखंड में विजय जुलूस निकालकर और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। विजय जुलूस का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी उत्तरी क्षेत्र प्रखंड अध्यक्ष जीतेन्द्र मांझी, दक्षिणी क्षेत्र प्रखंड अध्यक्ष विजय चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय में जुटे भाजपा कार्यकर्ता ने हाथ में झंडा बैनर निकाल कर दिल्ली तो अभी झांकी है बिहार बाकी है का नारा लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय  से जुलूस निकाला। भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मोहनपुर बस स्टैंड के पास पहुंचे जहां लोगों ने  एक दूसरे को मिठाई खिलाया।
भाजपा के वरिष्ठ शंभू नाथ सिंह ने बोले- केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से की ठगी
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार आंदोलन के जनक रहे केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के साथ ठगी की है। जिसका परिणाम हुआ की जनता ने सबक सिखा दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाला केजरीवाल और उनकी टीम के लोग खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दक्षिणी क्षेत्र प्रखंड अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने नरेंद्र मोदी के पक्ष में समर्थन दिखाकर यह बतला दिया है कि अब देश में भ्रष्टाचार करने वाले को कोई पूछने वाला नहीं है उन्हें रसातल में पहुंचा दिया जाएगा। केजरीवाल पर जिस तरह से लोगों ने विश्वास जताया था। कितने लोगों ने नौकरियां छोड़ दी थी और उनके साथ खड़े हुए थे आज सभी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। जुलूस में शामिल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय सिंह, रामनंदन सिंह, सतनारायण सिंह, वीरेंद्र साव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Comment