220 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को किया गया गिरफ्तार भेजा गया जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

220 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को किया गया गिरफ्तार भेजा गया जेल

 संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर (गया)
मोहनपुर पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौआरी बाजार से तीन मोटरसाइकिल पर लदा 220 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि झारखंड से शराब लेकर तीन मोटरसाइकिल से तस्कर जा रहा है। पुलिस में पीछा करते हुए चौआरी बाजार में तीनों मोटरसाइकिल को पुलिस ने जप्त किया। वहीं दो तस्कर को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि एक मोटरसाइकिल चालक भागने में सफल रहा।  उन्होंने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल पर लदा 101 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।  तीनों मोटरसाइकिल के थाने में जप्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए तस्कर राजकुमार यादव ग्राम गर्वैया थाना  बाराचट्टी के रहने वाला है, दूसरा लाल यादव ग्राम पंडरी थाना हंटरगंज जिला चतरा के रहने वाला है। दोनों से कड़ी पूछताछ किया गया तो दोनों ने झारखंड से शराब लेकर बोधगया जा रहा था। दोनों शराब के धंधे बहुत दिनों से कर रहा था। दोनों पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment