बीना अंचल अधिकारी के अनुमती के उठाया जा रहा है बालू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना अंचल अधिकारी के अनुमती के उठाया जा रहा है बालू
संवाददाता रामानंद सिंह

मोहनपुर गया

मोहनपुर थाना क्षेत्र के टेउरा एवं बंधुनगर गांव के बीच-बीच अवैध रूप से बालू घाट बनाकर बालू का उठाव किया जा रहा है। इस संबंध में अंचल अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि खनन विभाग के मिली भगत से ठेकेदार एवं खनन विभाग के मिली भगत से मोहनपुर आंचल से पूरी कागजात को न बनाकर बोधगया आंचल से बनाया गया है। इस संबंध में उच्च अधिकारी को पत्र लिखकर भेजा गया है कि यह खनन जो किया जा रहा है वह अवैध रूप से किया जा रहा है। उक्त खनन होने से टेउरा एवं बंधुनगर गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होगी क्योंकि नदी से काफी बालू का उठाओ होगा तो उक्त गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। इधर अंचल अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि पत्रांक संख्या 302 एवं दिनांक 10 फरवरी को खनन विभाग से लेकर उच्च अधिकारी को पत्र भेजा गया लेकिन 8 दिन से अधिक समय होने के बाद भी उच्च अधिकारी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार से कोई भी घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी मोहनपुर थाना एवं अंचल को होगी जबकि स्वीकृति मोहनपुर आंचल से नहीं लिया गया है इधर ग्रामीणों के द्वारा भी लगातार शिकायत आ रही है कि ठेकेदार के द्वारा मनमाने ढंग से बालू का उठाव किया जा रहा है बता दे की मोहनपुर थाना क्षेत्र के टूरा गांव नदी का उसे पर बसा हुआ जिसे मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय आने में नदी पार करके आना पड़ता है उक्त गांव के लोगों को काफी इसमें विरोध किया जा रहा है इधर ग्रामीण शिवरात मांझी सुरेश यादव महेंद्र यादव इंद्रदेव यादव आदि कई ग्रामीणों ने लिखित सिकाई मोहनपुर अंचल अधिकारी से भी किया गया इस संबंध में खनन विभाग के अधिकारी से दूरभाष पर बात किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी इसकी जांच हो रही है उनसे पूछा गया कि मोहनपुर क्षेत्र में पड़ता है तो उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा यह घाट दिया गया है सोचने वाली बात यह है कि पूरी तरह से खनन विभाग और ठेकेदार के मिली भगत से यह कार्य किया जा रहा है और सरकार का राजस्व की हानि हो रही है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उक्त घाट मोहनपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है। लेकिन बोधगया आंचल से एनओसी लेकर बालू का उठाव कराया जा रहा है। अगर किसी प्रकार से घटना दुर्घटन इसकी जिम्मेदारी किस थाना लगी यही सोचने की बात है। उच्च अधिकारी से इस संबंध में अंचल अधिकारी के द्वारा पत्र लिखकर जानकारी मांगा गया है।

Leave a Comment