मुखिया प्रतिनिधि एवं वार्ड सदस्य ने मारपीट का मामला प्रकाश में आया है संवाददाता रामानंद सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुखिया प्रतिनिधि एवं वार्ड सदस्य ने मारपीट का मामला प्रकाश में आया है
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
सिंधूगढ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमांतरी के मुखिया प्रतिनिधि अजमत अली एवं उनके समर्थक और वार्ड सदस्य गीता देवी के बीच इंदिरा सहायक को सर्वेक्षण करने को लेकर विवाद हुआ और वार्ड सदस्य गीता देवी के घर मुख्य समर्थक के लोग इंदिरा सहायक एवं वार्ड सदस्य के साथ मारपीट करने की मामला प्रकाश में आया है। इधर वार्ड सदस्य गीता देवी ने सिंधुगढ़ थाना में लिखित आवेदन देते हुए मुखिया अजमत अली सहित 6 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि मेरे घर पर इंदिरा आवास सहायक आए हुए थे। इसी बीच मुखिया पति अजमत अली एवं उनके पुत्र और उनके समर्थक मेरे घर पर आए और इंदिरा सहायक के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे इस पर मैंने विरोध किया तो मेरे घर के सामने दुकान के काउंटर को तोड़कर दस हजार छीन लिया एवं हम लोगों के साथ मारपीट किया है। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि हमने माला एवं चाय का दुकान चलाते हैं। हम अत्यंत गरीब हैं। जिस पर इंदिरा सहायक आवास का सर्वेक्षण करने को लेकर मेरे वार्ड में आए हुए थे। इसी बीच मुखिया प्रतिनिधि अजमत अली अपने समर्थक और पुत्र के साथ आकर इंदिरा सहायक और हमारे साथ मारपीट किया है। इधर मुखिया प्रतिनिधि अजमत अली एवं गीता देवी दोनों सिंधुगढ़ थाने में लिखित आवेदन दिया है। अपार थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि दोनों का आवेदन ली गई है और दोनों के आवेदन पर ग्रहण जांच किया जा रहा है। जांचों उपरांत सत्य पाए जान पर प्राथमिकी दर्ज  किया जाएगा।

Leave a Comment