मोहनपुर प्रखंड के डेमा गांव में शिव चर्चा का आयोजन 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोहनपुर प्रखंड के डेमा गांव में शिव चर्चा का आयोजन

संवाददाता रामानंद सिंह
 मोहनपुर (गया)
मोहनपुर प्रखंड के देवी मंदिर डेमा के प्रांगण में एक दिवसीय शिव चर्चा के आयोजन में सैकड़ों शिव शिष्यों ने भाग लिया। दर्जनों लोगों ने देवाधिदेव महादेव का शिष्य बनकर खुद का अहोभाग्य माना। एक दिवसीय शिव चर्चा में स्थानीय एवं जिले के गुरू भाई बहनों ने अपने-अपने विचार व भजन प्रस्तुत कर लोगों को गुरू के प्रति समर्पित होना के लिए प्रेरित किया। मौके पर दैनिक जागरण पंचायत क्लब के अध्यक्ष बीरेन्द्र शमाॅ  ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वरेण्य गुरू भ्राता साहब हरीन्द्रानंद जी ने हम लोगों को बताया है कि शिव जगत गुरू है अर्थात संसार के जितने भी लोग है सभी उनके शिष्य हैं। हम सदियों से उनका भगवान भाव से पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। यदि हम उन्हें गुरू भाव से याचना पूर्वक दया मांगे तो हमारा कल्याण निश्चित होगा। यदि इस संसार के एक-एक लोग उन्हें शिष्य बनकर गुरु भाव दे तो पूरे जगत का कल्याण निश्चित रूप से सुगमता से हो जायेगा। हमलोगों का पहला कार्य है। अपने आसपास के लोगों को प्रेरित कर उन्हें भी जागृत करना और शिव शिष्य परिवार का विस्तार करना। कार्यक्रम में मंच का संचालन गुरू भाई गोवर्धन ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

Leave a Comment