

मोहनपुर थाना परिसर में रामनवमी एवं ईद को लेकर शांति शांति का बैठक आयोजित की गई
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
: त्योहारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील मंगलवार को मोहनपुर थाना परिसर में आगामी रामनवमी व ईद पर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएसपी सौरभ जयसवाल ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों के सदस्यों से रामनवमी के उपलक्ष्य पर जुलूस निकालने को लेकर रूट की जानकारी ली। और साथ ही समय सीमा के अंदर जुलूस निकालने पर चर्चा किया। वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों ने आगामी दोनों पर्व को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में उपस्थित रहकर पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने सुझाव में बताया कि शरारती तत्वों के लोगों के द्वारा बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में अधिकारी गश्ती करते रहेंगे। वहीं डीजे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध की बात कहीं गई है बैठक के संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार से त्यौहार में बाधा उत्पन्न करते हैं तो इसकी सूचना प्रतिनिधियों के द्वारा तुरंत दिया जाए ताकि उन पर कार्रवाई किया जाएगा वहीं बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार एवं अंचल अधिकारी रंजीत कुमार ने भी बैठक को संबोधित किया और शांतिपूर्ण रूप से दोनों त्यौहार मनाने का लोगों से अपील किया है। वहीं बैठक में मोहनपुर प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों एवं गन्यमान्य लोग मौजूद थे। इधर बैठक के बाद अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीएसपी ने प्रखंड पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष के साथ डंगरा, ईटवां, चौआरी आदि आधा दर्जन से अधिक स्थल का भी निरीक्षण किया जहां पर रामनवमी का जुलूस ईकठा होता है। वही ईद का नमाज को लेकर जहां पर ज्यादा लोग एकत्र होते हैं और ईद का नमाज अदा करते हैं उन मस्जिद के आसपास भी उक्त अधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया है।





