
लोदिया गांव में देवी मंदिर, शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय गायात्री महायज्ञ प्रारंभ
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर (गया)
गया जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के लोदिया गांव में नवनिर्मित देवी मंदिर, शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को काफी संख्या में कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा नवनिर्मित मंदिर स्थल से तकरीबन तीन किलोमीटर दूर चईयां नदी के छट घाट से डाक्टर आचार्य चन्दन कुमार एवं सुरेश जी के द्वारा जल पूजन कर विधिवत कलश में जल भर कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याओं और महिलाओं द्वारा नवनिर्मित मंदिर का परिक्रमा कर मंदिर प्रांगण में जल से भरे कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान डाक्टर आचार्य चन्दन कुमार एवं सुरेश जी द्वारा मुख्य यजमान बने रोहित कापरी सपत्नीक तिलका देवी को विधिवत मंत्रोचारण के साथ तीन दिवसीय नौ कुण्डली गायत्री महायज्ञ एवं डाक्टर अर्चना चन्दन कुमार एवं सुरेश जी हवन का संकल्प कराया गया। साथ डाक्टर आचार्य चन्दन कुमार द्वारा प्रज्ञा पुरान कथा प्रारंभ किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक दिन संध्या चार बजे से छह बजे तक किया जाएगा। इसके साथ ही रात्रि में भजन कीर्तन आदि धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा। इस कलश यात्रा में आसपास के दर्जनों गांवों के काफी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष उपस्थित थे। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष वसंत कुमार रंजन एवं उनके कमेटी के द्वारा यज्ञ में आए श्रद्धालुओं को देखरेख किया जा रहा है।
लोदिया गांव में देवी मंदिर, शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय गायात्री महायज्ञ प्रारंभ




