जिला पदाधिकारी के आगमन को लेकर सभी पदाधिकारी के साथ बीडीओ ने किया बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला पदाधिकारी के आगमन को लेकर सभी पदाधिकारी के साथ बीडीओ ने किया बैठक

रामानंद सिंह

मोहनपुर, गया

गया जिला के मोहनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बगुला के सरकार पंचायत भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में म प्रखंड के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुआ। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी 14 अप्रैल को जिला पदाधिकारी के द्वारा बिहार महादलित विकास मिशन के तहत शिविर का उद्घाटन को लेकर तैयारी का समीक्षा बैठक की गई है। बीडीओ विकास कुमार ने बताया कि सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में विकास योजना के आच्छादन हेतु विशेष विकास शिविर का आयोजन होना है। इसको लेकर बैठक सभी पदाधिकारी के साथ की गई है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को जिला पदाधिकारी ग्राम पंचायत बगुला के सरकार पंचायत भवन से शुभ प्रारंभ करेंगे। यह शिविर मोहनपुर प्रखंड के 288 महादलित टोला में प्रत्येक सप्ताह के बुधवार और शनिवार को आयोजित की जाएगी जहां पर 22 प्रकार का सरकार के द्वारा चलाई जा रही महादलित विकास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी तथा आवेदन भी लिया जाएगा। इन तमाम कार्यों को लेकर सभी पदाधिकारी से बैठक किया गया है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि तीन महीना के माइक्रो प्लान बनाकर जिला पदाधिकारी को दे दिया गया है। उक्त प्लान के तहत सभी कर्मचारी और पदाधिकारी रोस्टर के हिसाब से प्रत्येक शनिवार और बुधवार को अपने-आप ने महादलित टोले में जाकर शिविर का आयोजन किया जाएगा। इधर जिला पदाधिकारी के 14 अप्रैल के आने का सूचना से बगुला पंचायत के महादलित परिवार के लोगों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दिया है। जिनका भी जाति, आवासीय, आय, वृद्धा पेंशन सहित कई प्रकार की जो उनके लाभकारी योजना है उन योजना से जो भी वंचित है। वह लिखित आवेदन दे सकते हैं। उक्त बैठक में अंचल अधिकारी रंजीत कुमार, मनरेगा पदाधिकारी कमलेश कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment