
रामनवमी का त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में मनाया गया
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर गया
गया जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्रों में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव राम नवमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। चैत्र मास के नवमी तिथि को महावीर हनुमान की पूजा अर्चना करने की परंपरा रही है। उसी के तहत रविवार को नवमी तिथि होने के कारण लगभग सभी देवालयों में एवं अपने अपने घर के आंगन में विधि विधान के साथ भगवान महावीर की पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने की तथा कच्चे हरे बांस में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमानी ध्वजारोहण किया। एवं उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। राम नवमी के कारण सुबह से ही मंदिरों एवं प्रांगण की साफ सफाई की गई। ध्वजा गाड़े जाने वाले जगह पर गोबर से लिपाई पुताई किया गया। इसके पश्चात पंडितों के निर्देशन में हरे कच्चे बांस में पिठार और सिदूर लगा कर तैयार किया गया। तत्पश्चात राम एवं रामभक्त हनुमान की पूजा कर उक्त बांस में महावीरी ध्वज को गाड़ा गया। पुजा अर्चना का यह सिलसिला देर शाम चलता रहा। वहीं प्रखंड के डंगरा, बाजू कल, बाजू खुर्द में रामनवमी का जुलूस देर शाम से निकल जाएगी। मोहनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मोहनपुर प्रखंड में हर्ष उल्लास के साथ रामनवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज दो स्थानों पर रात्रि में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर पुलिस की गश्ती तेज कर दी गई है। बताते चले कि पूरे प्रखंड भक्ति मय से गूंज रहा है।





