गुरीयावां नाले पर बालू ठिकेदार के होम पाइप देकर सड़क बनाने को लेकर विवाद 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरीयावां नाले पर बालू ठिकेदार के होम पाइप देकर सड़क बनाने को लेकर विवाद

संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर गया

मोहनपुर प्रखंड के गुरीयावां गांव के गुरीयावां नाले के भरकर बालू ठेकेदार ने बना रहे रास्ता पर ग्रामीणों के द्वारा जमकर भड़के ग्रामीणों ने बताया कि उक्त नल से हम लोगों का सिंचाई होती है। उसे नाले पर होम पाइप देकर रास्ता गांव से बनाया जा रहा है। अगर उसे रास्ते से बालू का उठाव होगी तो गांव में प्रदूषण भी फैलेगा जिस कारण से ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच दिन भर लोक झुक होते रहा है। इधर घाट की जानकारी मुखिया प्रतिनिधि सिद्धार्थ भारद्वाज  बताया कि उक्त मामले को लेकर मोहनपुर अंचल अधिकारी को दूरभाष पर सूचना दी गई है।

 इधर अंचल अधिकारी के द्वारा जांच शुरू किया गया है। बता दे की गुरीयावां में बालू घाट के मालिक के द्वारा लगातार विवाद आते रहा है। कुछ दिन पहले मनरेगा के द्वारा लगाए गए पौधों को भी काट कर सड़क बनाने की मामला प्रकाश में आया था। जिस पर बालू ठेकेदार पर अनुमंडल पदाधिकारी ने संज्ञान लिया था। इसके बाद उक्त रास्ते को बंद कर दिया गया था। इधर फिर एक बार गुरीयावां नाले पर होम पाइप देकर गांव से रास्ता बनाने को लेकर विवाद हुआ है।
इधर ग्रामीण बताते हैं कि अगर गांव से बालू का लदा हुआ गाड़ी जाएगा तो गांव में बना सड़क भी खराब हो जाएगा। जिस कारण से लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानी होगी। वही अंचल अधिकारी रंजीत कुमार ने दूरभाष पर बताया कि स्थल के जांच कर कर्मचारियों से रिपोर्ट मांगी जा रही है। अगर नाले में होम पाईप  देकर पानी का रुकाव होता है और किसान कि सिंचाई क्षति होती है तो उक्त रास्ता को रद्द कर दिया जाएगा। इधर कई ग्रामीणों ने खनन विभाग के अधिकारी से भी दूरभाष पर शिकायत कर चुके हैं कि उक्त स्थल की जांच किया जाए और नहीं तो इसको लेकर आंदोलन भी किया जा सकता है।

Leave a Comment