बालू ठेकेदार के द्वारा नाला को भरकर रास्ता बनाने को लेकर ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है। 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बालू ठेकेदार के द्वारा नाला को भरकर रास्ता बनाने को लेकर ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है

संवाददाता
रामानंद सिंह
मोहनपुर, गया
गया जिला के मोहनपुर प्रखंड के गुरीयावां गांव के ग्रामीणों के द्वारा बुधवार को शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देते हुए गुरीयावां में बालू घाट के ठेकेदार मां दुर्गा फ्युल्स स्टेशन के मालिक एवं उनके आदमी के द्वारा गुरीयावां में नाला को क्षतिग्रस्त कर रास्ते बनाने तथा आम गजमजरूआ  जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर रास्ता बनाने के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया है। ग्रामीणों के द्वारा उक्त आवेदन में लिखा गया है कि मोहनपुर प्रखंड के ग्राम गुरीयावां नाला स्थित है जिसके पानी से गांव के सैकड़ो एकड़ जमीन का सिंचाई होता है। बालू घाट के मालिक एवं उनके आदमी के द्वारा नाला को क्षतिग्रस्त कर आम गजमजरूआ जमीन को कब्जा कर रास्ता बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह किया है कि तत्काल उक्त ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए जिस नला को तोड़ा गया है, उसे नला को ठीक कराया जाए ताकि हम लोगों को सिंचाई का साधन बना रहे। ग्रामीणों ने लिखा है कि उक्त नाला से गांव के सैकड़ो एकड़ भूमि को सिंचाई होती है। इधर अनुमंडल पदाधिकारी ने आवेदन के आलोक में मोहनपुर अंचल अधिकारी रंजीत कुमार और मोहनपुर थानाध्यक्ष को अभिलम स्थल जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं ग्रामीणों के अनुमंडल पदाधिकारी ने विश्वास दिलाया है कि आप लोग अपने हक और अधिकार की मांग किए हैं। कोई भी बालू का ठेकेदार हो या खनन विभाग के अधिकारी सिंचाई को बाधित करता है तो करवाई किया जाएगा।  इस संबंध में गया के खनन विभाग के मानीक अधिकारी कार्तिक कुमार से दूरभाष पर बात किया तो उन्होंने बताया कि आज दैनिक जागरण के द्वारा प्रकाशित खबर से मुझे यह जानकारी मिली है। खनन विभाग के अधिकारी पदाधिकारी स्थल पहुंच कर जांच करेंगे और जो उचित होगा तो बालू ठेकेदार पर कार्रवाई भी किया जाएगा।

Leave a Comment