

20 सूत्री बैठक में कई मुद्दे पर हुआ चर्चा एवं कई विभाग के कार्य को जांच करने का लिया गया प्रस्ताव
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर ,गया
गया जिला के मोहनपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बीस सूत्री की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा की योजना,आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग की समस्या समेत प्रखंड से क्षेत्र में संचालित अन्य विभागों समस्या को लेकर बीस सूत्री की कमिटी के सदस्यों ने अपनी बातों को रखा।इस दौरान बीडीओ ने साफ तौर पर कहा कि समस्या का निराकरण जरूर किया जायेगा
हालांकि बीस सूत्री की पहली बैठक में बीस सूत्री कमेटी सदस्य एवं कई विभाग के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए।पहली बैठक में ही कई विभागों के मुद्दों पर चर्चा छायी रही। अध्यक्ष के द्वारा लगातार प्रखंड में मनरेगा के द्वारा संचालित सभी योजना को जांच करने की मांग किया है। वही कहा कि जांच कमेटी में क्रियान्वयन समिति के सदस्य निश्चित रूप से रहेंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के द्वारा बड़े पैमाने पर अनिमिता बरती जा रही है। इसके अलावे आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन एवं उससे मिलने वाले लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। इसी प्रकार शिक्षा विभाग पर भी कई सवाल खड़ा किया गया है। सदस्यों के द्वारा किया गया। बैठक में बीडीओ विकास कुमार के द्वारा सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सदस्यों एवं अध्यक्ष को विश्वास दिलाया है कि 8 दिनों के अंदर जितने भी प्रश्न किए गए हैं। सभी का निष्पादन एवं जांच शुरू कर दिया जाएगा। उसे जांच में समिति के सदस्य भी रहेंगे। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मनोज चौधरी ,बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रखंड प्रमुख दिपक कुमार सिंह, बीस सूत्री कमिटी सदस्यों, कार्यक्रम पदाधिकारी कमलेश कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार, शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचल अधिकारी रंजीत कुमार सहित कई विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।





