काम प्रारंभ करने के पहले नही लिया शपथ पत्र, काम करने के बाद ठेकेदार से सीओ लेंते है शपथ पत्र।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

काम प्रारंभ करने के पहले नही लीया शपथ पत्र, काम करने के बाद ठेकेदार से सीओ लेंते है शपथ पत्र।
संवाददाता रामानंद सिंह
मोहनपुर ,गया
 गया जिला अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड में बिहार सरकार के दो नियम है लागू। यह शायद बिहार का पहला अंचल कार्यालय होगा। प्रखंड के गुरियावां गांव में बीना अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के आदेश लिए जमींदारी पैइन को भरकर बालू उठाव कर माल वाहक वाहनो से निकालने के लिए संवेदक ने रास्ता बना दिया। बात यहीं नही रूकी पैइन के बाद सरकारी भूमी पर लगाए गए जल जीवन हरियाली मिशन के तहत पौधे को कबाड़ दिया गया है। इस बात को लेकर जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो तरह-तरह की धमकियां मिलने लगी। मामला शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी सारा असरफ के पास लेकर ग्रामीण पहुंचे। एसडीओ के आदेश पर सीओ और थानाध्यक्ष ने जांच किया और ग्रामीणों की बात सही पाया गया। इसके बावजूद कार्रवाई अब तक नही हुई है और बालु का उठाव उस रास्ते किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों मे तनाव व्याप्त है।
क्या है थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी का जांच रिपोर्ट
जांच करने पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष ने अपने रिपोर्ट से एसडीओ को सीओ ने अवगत कराया कि। मां दुर्गा फ्यूल्स द्वारा बीना किसी अनुमति के गुरियावां पैइन मे होम पाइप डालकर पैइन को मिट्टी भरकर बालू घाट से ट्रकों का आवागमन सड़क पर किया गया है। सीओ ने एसडीओ को आगे बताया कि पैइन के आलावा कुछ दूर जाने के बाद से भी सड़क बनाया जा सकता है। सीओ ने आगे बताया कि फ्यूल्स  द्वारा मौजूदा ग्रामीण सड़क भी उपयोग किया जा रहा है।
पाइप गाड़ने के बाद सहमति
10 मई को सीओ की जांच रिपोर्ट ने अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। सीओ अपने रिपोर्ट मे लिखते हैं कि भवदीय द्वारा बताया गया कि यदि ठीकेदार के द्वारा होम पाइप को निकालने के लिए। निर्धारित तिथि 15 जून 2025 तक शपथपत्र दिया जाता है और ग्रामीणों की सहमति पत्र भी संलग्न कर दिया जाता है तो। उस स्थिति में परिचालन के लिए अनुमति दी जाएगी। गौर करने कि बात यह है कि यह कि जब ग्रामीण पाइप पर अतिक्रमण करने और मनरेगा के पौधा उखाड़ने का विरोध किया तो पदाधिकारियों ने ऐसा आदेश किस स्थिति में दिए हैं।
एसडीओ के पास फिर पहुंचे ग्रामीण
गुरियावां गांव के ग्रामीण सुबोध सिंह, उमेश यादव,प्रेमजीत कुमार एवं दिनेश दास बीते दिनों दुबारा मिलकर एसडीओ को आवेदन देकर। पाइन से अतिक्रमण हटवाने और आठ लाख की लागत से लगाए गए मनरेगा योजना का पौधा कबाड़ने के मामले मे बालू ठिकेदार के उपर कार्रवाई की मांग किया है। सुबोध सिंह ने बताया कि हमलोग एसडीओ से मिलकर अपनी बात को रखे हैं और पैइन से पाइप हटाने और दोषी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिए हैं।

Leave a Comment