
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में जच्चा बच्चा किट्स का किया गया वितरण।
अंजनी कुमार
अरवल
सी एच सी कलेर केंद्र में प्रसव करवाने वाले प्रत्येक महिला को जच्चा बच्चा किट्स दिया जा रहा है। इस मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नंद बिहारी शर्मा ने बताया कि सरकार के द्वारा यह कार्यक्रम 9 जून से प्रारंभ किया गया है। इसके तहत अस्पतालों में प्रसव करवाने वाली प्रत्येक महिला को जच्चा बच्चा किट्स प्रदान किया जा रहा है। इस किट्स में दवा उचित सलाह ,दलिया ,खिचड़ी एवं खीर बनाने की सामग्री उपलब्ध है। डॉ नंद बिहारी शर्मा ने यह भी बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में सुरक्षित प्रसव के लिए हर संभव व्यवस्था की गयी है। इस मामले में उन्होंने बताया वैसे महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए उनका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार प्रसव के लिए आने वाले महिला मरीज को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पूर्व में ऐसा देखा जा रहा था कि क्षेत्र से प्रसव हेतु आने वाली महिला को जानकारी के अभाव में विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसलिए उनकी परेशानी को देखते हुए जच्चा बच्चा किड्स वितरित की जा रही है जिसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध है। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि किट्स में उपलब्ध सामग्री निम्न प्रकार है जैसे दलिया मिक्स, खीर मिक्स, खिचड़ी मिक्स ,धी एवं प्रोटीन वार चॉकलेट उपलब्ध रहता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक अशरफ कमाल डाटा एंट्री ऑपरेटर हरेंद्र कुमार स्वास्थ्य प्रशिक्षक राजेंद्र कुमार प्रभाकर मुख्य रूप से उपस्थित थे ।





