निगरानी टीम के हत्थे चढ़ा बीईओ बिक्रमगंज और लेखा सहायक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के टीम बुधवार को सुबह 11:30 बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिक्रमगंज  के कार्यालय पहुंच कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिक्रमगंज  सुधीर कांत शर्मा को एक शिक्षक से 7 हजार 600 रुपया तथा उनके कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार को 7 हजार रुपया घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तार अधिकारी और कर्मी को अपने साथ पटना ले गई है।

Leave a Comment