
एस डी ओ के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च ,लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील।
ANJANI KUMAR
अरवल
मेहदियां थाना क्षेत्र के दर्जनो ग्रामों में एस डी ओ एवं डी एस पी के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च का आयोजन किया , जिसमें लोगों को शांतिपूर्वक चुनाव करने की अपील की गई । पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के मधुश्रवा चौकी, मधुश्रवा मठिया, जमुहारी, मेहंदीया बाजार, बेलसार बाजार, उसरी बाजार साहित अन्य ग्रामो में गुरुवार को फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस फ्लैग मार्च में एसडीओ संजीव कुमार, एसडीपीओ कृति कमल मेहंदीया थाना ध्यक्ष चंदन कुमार झा साहित सीआईएसएफ के जवान मौजूद रहे ।इन सभी के द्वारा इन ग्रामों के लोगों से मिलकर शांतिपूर्वक वोट करने की अपील की गई साथ ही साथ अशांति फैलाने वाले ,अफवाह फैलाने वालों पर नजर भी रखी गई। पुलिस इस फ्लैग मार्च में लोगों से मिलकर भय मुक्त चुनाव करने की अपील की।इस संबंध में जानकारी देते हुऎ मेहंदीया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया की संपन्न हो रहे विधानसभा चुनाव में पुलिस का फ्लैग थाना क्षेत्र के दर्जनो जगहों में किया गया जिसका सिर्फ और सिर्फ एक ही उद्देश्य था की लोग भय मुक्त होकर चुनाव में मतदान करें और जो लोग चुनाव में बाधा उत्पनन करने का कार्य करेेंगे उनपर प्रशासन शख्ती से निपटेगी । इस फ्लैग मार्च में लोगों से शांतिपूर्वक वोट देने की अपील की गई साथ ही साथ आसामाजिक तत्वों पर नजर रखने की भी बात कही गई है । पुलिस की इस फ्लैग मार्च को देखकर लोगों में शांतिपूर्ण चुनाव कराने की उम्मीद जग गई है और शांति प्रिय लोग ईस फ्लैग मार्च की काफी सरहाना कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ परासी थाना क्षेत्र के दर्जनो ग्रामों में भी फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया ।थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बाथे, कामता ,मसदपुर, तवाकला, बिशनपुरा , सकरीखुर्द, मठिया साहित अन्य ग्रामों में सीआरपीएफ के साथ फ्लैग मार्च किया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुऎ परासी थाना अध्यक्ष सेराज आलम ने बताया की थाना क्षेत्र के दर्जनो जगहों में फ्लैग मार्च किया गया है और लोगों से शांतिपूर्वक एवं भय मुक्त चुनाव करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा की इस फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया की शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करने में पुलिस आपके साथ खड़ी है और जो लोग इस चुनाव में अशांति फैलाने का कार्य करेेंगे उनके बिरुद्ध कड़ी से कड़ी करवाई की जायेगी।





